नजरिया न्यूज़
जोगबनी:अररिया। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के पटेल नगर स्थित ओम शांति भवन में मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज के समाज सेवा प्रभाग की ओर से विराट रक्तदान अभियान-2026 का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन स्वर्गीय राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की।
शिविर में करीब 25 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्त की एक यूनिट जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है। इस अवसर पर पतंजलि योग गुरु जितेंद्र पुर्वे आर्य, बीके नीलम, डॉ. चेतन कुमार, डॉ. रूपेश कुमार, मनोज सिंह, वार्ड पार्षद राजेश पुर्वे सहित कई लोग मौजूद रहे।














