नजरिया न्यूज़, अररिया। नगर संघर्ष समिति अररिया के बैनर तले रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने काली मंदिर से चांदनी चौक तक सड़क किनारे जमा कचरे की साफ-सफाई की।
सफाई अभियान के दौरान सड़क किनारे पड़े कचरे को हटाया गया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
नगर संघर्ष समिति ने आम लोगों से भी अपील की कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तथा शहर को साफ रखने में सहयोग करें। समिति का उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
नगर परिषद से मांग है कि सभी चौक चौराहो पर डस्टबिन लगाया जाए ताकि सड़क पर कचड़ा ना रहे।
सफाई अभियान में डॉ एस आर झा,इम्तियाज़ अनीस लड्डू,बदूद आलम, साकिब रेज़ा,अभिषेक कुमार,मो साजिद,राशिद मुस्ताक रूमी,मो जावेद,बबलू कुमार,कविता कुमारी, रीना देवी, कल्पना कुमारी, रंजय पासवान, अजय कुमार इत्यादि शामिल थे।













