प्रतियोगिता में अररिया महाविद्यालय, अररिया की छात्रा निशा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। निशा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। इसके अलावा अररिया महाविद्यालय के प्रतिभागी मुस्कान कुमारी, ईशा राज, गुड़िया कुमारी, आतिफ एवं गर्व ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर सफल प्रतिभागियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को माननीय प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अनंत प्रसाद गुप्ता द्वारा पदक प्रदान किए गए। इसके बाद पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के उपरांत अररिया महाविद्यालय परिसर में विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राम दयाल पासवान सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
प्राचार्य ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के सफल प्रदर्शन एवं नेतृत्व के लिए डॉ. संदेश यादव, क्रीड़ा अध्यक्ष, अररिया महाविद्यालय को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी तरह मेहनत कर महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।














