नजरिया न्यूज़,
जोगबनी/अररिया। राकेश कुमार। बथनाहा के बीरपुर चौक से दिपौल जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से बंद रहने से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसको लेकर ग्राम कचहरी बथनाहा की सरपंच जबेरा खातून के प्रतिनिधि मो. मुख्तार आलम ने फारबिसगंज एसडीओ को आवेदन देकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार करीब 4.940 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 01 सितंबर 2025 से शुरू हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद कार्य बंद हो गया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और जलजमाव के कारण छात्रों, मरीजों, किसानों एवं आम लोगों को परेशानी हो रही है। सरपंच प्रतिनिधि ने 15 दिनों के भीतर काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन की चेतावनी दी है।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















