नजरिया न्यूज फारबिसगंज/अररिया। फारबिसगंज नरपतगंज एनएच 27 पर बंधन बैंक कर्मी से 12 लाख रुपए की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया।दो बाइक पर चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।
स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही घायल बैंक कर्मी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंचे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंधन बैंक के मुख्य शाखा से नरपतगंज के पलासी शाखा के लिए रुपया लेकर चार चक्का वाहन से जा रहे थे इसी क्रम में दो बाइक पर चार अपराधियों ने ओवरटेक कर चार चक्का वाहन को रोका और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना में अपराधियों के द्वारा फायर करने की भी बात कही जा रही है। लूट की वारदात के क्रम में दो बंधन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों की मदद से एक अपराधी को पुलिस पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। फारबिसगंज डीएसपी मौके पर पहुंच मामले की जांच करने की बात कर रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है वहीं नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















