Post Views: 86
नजरिया न्यूज़,अररिया। विकाश प्रकाश। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को अररिया नगर थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। नगर थाना प्रभारी मनीष रजक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कार्यक्रम में अररिया एसडीओ, एसडीपीओ सहित नगर थाना के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार भी रखे।

समारोह स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आजादी के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारे लगाए। इसी जोश और उत्साह के साथ नगर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।



















