Post Views: 103
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 604.2 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरोमाइल के पास एकराम बाबू के एचपी पेट्रोल पंप से उतर सड़क पर एक व्यक्ति स्मैक की डिलीवरी देने वाला है।

सूचना के आधार पर अररिया थाना पुलिस ने जीरोमाइल के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बस से उतरकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 604.2 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ और एक वीवो मोबाइल बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इफ्तार शेख (27), पिता बीयोन शेख, निवासी लखीपुर बोगदर टोला, थाना वैष्णवनगर, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। मामले में अररिया थाना कांड संख्या 425/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(सी) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर स्मैक तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मनीष कुमार रज्जक, एसआई राजनारायण यादव, डीआईयू टीम और गृहरक्षक जवान शामिल थे।




















