नजरिया न्यूज़, कुर्साकांटा। रंजन राज। शुक्रवार को पोहसी पंचायत के हरिपुर वार्ड संख्या-12 में उद्यानन्द खाद बीज भंडार का उद्घाटन सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने किया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक प्रो. सरोज कुमार मंडल ने बताया कि किसानों को निर्धारित दर पर रासायनिक एवं जैविक खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
प्रतिष्ठान पर पारस डीएपी, उत्तम डीएपी, इफको यूरिया समेत विभिन्न प्रकार की खाद उपलब्ध रहने की जानकारी दी गई। खाद की बिक्री POS मशीन के माध्यम से किया जाएगा। दुकान का संचालन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। प्रतिष्ठान की ओर से जीरो टॉलरेंस नीति के तहत निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने का दावा किया गया है।
उद्घाटन के बाद विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि किसानों को खाद के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण खाद उचित दर पर उपलब्ध होने से किसानों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने प्रतिष्ठान संचालक से निर्धारित दर का पालन करते हुए किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध कराने की बात कही।इस अवसर पर पूर्व मुखिया बालकृष्ण सिंह, पूर्व सरपपंच रामफल सिंह, उद्यानंद मंडल संचालक सरोज मंडल, टुराय मांझी, मनोज सिंह, कृत्यानंद सिंह, सकम लाल सिंह, बालचंद मंडल, बालदेव मंडल, ब्रह्मदेव मंडल, जयप्रकाश मंडल, राम लखन मंडल, उपेंद्र सिंह, दिलीप मंडल, राजा नंद मंडल, दयानन्द मंडल, शिवजी मंडल समेत काफ़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.























