अररिया, सिकटी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ SSB की ‘ए’ कंपनी सिकटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लाख रुपये की भारतीय करेंसी के साथ दो लोगों को पकड़ा। कार्रवाई 9 अगस्त 2026 को करीब 3:40 बजे सीमा स्तंभ संख्या 160/1 से लगभग 200 मीटर दक्षिण भारत की ओर की गई।
SSB को सूचना मिली थी कि नेपाल से भारत की ओर संदिग्ध तरीके से करेंसी लाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विशेष गश्ती एवं नाका दल तैनात किया गया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में 500 रुपये के 1000 नोट, कुल 5 लाख रुपये बरामद हुए। मौके से एक बजाज प्लेटिना बाइक (BR-78B-6790) भी जब्त की गई।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान समीर अंसारी और इस्लामुद्दीन, दोनों निवासी बरदाहा वार्ड संख्या-11, थाना सिकटी, अररिया के रूप में हुई है।
कार्रवाई में SI/GD हरेंद्र सिंह, ASI/GD अनंता मंडल, CT/GD खालिद महमूद, हरिश्चंद्र, प्रीतम शुक्लबैद्य, जुल्फिकार अली, राजकुमार पात्रा, अविजित घोष, नरेंद्र तथा HC/MT गोविंद लाल शामिल रहे। जब्त सामान को कस्टम विभाग फारबिसगंज को सौंप दिया गया।






















