नजरिया न्यूज़, भरगामा (अररिया)।
सुप्रसिद्ध चिकित्सक, वरिष्ठ समाजसेवी, बनमनखी अनुमंडल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी, इमारत-ए-शरिया के नकीब एवं अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी डॉ. एम. रहमान को शुक्रवार को भरगामा प्रखंड की वीरनगर पश्चिम पंचायत स्थित साबिक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। उनके जनाजे में क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
जनाजे की नमाज मौलाना शमसाद नदवी ने पढ़ाई। इस अवसर पर मुफ्ती एजाज अहमद कासमी, हाजी मास्टर मोहिउद्दीन तथा असलम बेग ने हाजी डॉ. एम. रहमान के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और सेवा-भाव पर प्रकाश डालते हुए उन्हें गरीबों और जरूरतमंदों का सच्चा हमदर्द बताया।
जनाजे में शिक्षा विभाग, पटना के डिप्टी डायरेक्टर नसीम अहमद, डॉ. वकार अहमद, डॉ. फहद अंजुम, डॉ. नेहाल, डॉ. फैसल, डॉ. एखलाक, डॉ. शोएब, डॉ. सफी, डॉ. तसनीम, डॉ. हाजी इस्तेखार, जिला परिषद सदस्य नौशाद आलम, मुखिया बारिक साहब, मुखिया फैयाज साहब, मुखिया बसीर साहब, मुखिया फसीउर्रहमान उर्फ टिंकू, मुखिया शाहिद अंजुम, मुखिया गिलमान अकेला, सरपंच नजामुद्दीन, सरपंच लुकमान, शिक्षक संघ के शाकिब हसन सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जनाजे में उमड़ी भारी भीड़ ने मरहूम हाजी डॉ. एम. रहमान की मगफिरत की दुआ करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. रहमान ने चिकित्सा सेवा, समाजसेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से जो अमिट पहचान बनाई, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।






















