नजरिया न्यूज़,
रानीगंज: अररिया। आज़ाद राय। रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया पंचायत स्थित कांठी हाट से 22 वर्षीय युवक को मजदूरी दिलाने के नाम पर ले जाने और उसके बाद से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया वार्ड संख्या-3 निवासी डोमनी देवी ने रानीगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, डोमनी देवी का पुत्र टुनटुन कुमार घर पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि 10 जून 2026 को बैलाही लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-11 निवासी मुकेश धरकार बाइक से टुनटुन को अपने साथ ले गया। मुकेश ने पंजाब में मजदूरी दिलाने और प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन मिलने की बात कही थी। बाद में परिजनों को जानकारी मिली कि युवक को रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया स्थित कांठी हाट पंचायत में मुकेश की बहन के घर ले जाया गया था।
परिजनों के अनुसार, इसके बाद से टुनटुन का मोबाइल बंद है और उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार ने मुकेश समेत उसके परिजनों पर युवक को गायब करने की आशंका जताई है। आवेदन में मुकेश धरकार, रूपेश धरकार, अमित धरकार, लूटन धरकार और चदरेखा देवी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।






















