नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश।आगामी गणपति पूजा को लेकर गणपति पूजा समिति के सदस्यों की रविवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा के आयोजन, कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में बताया गया कि गणपति पूजा का शुभारंभ 14 सितंबर को कलश स्थापना के साथ होगा। इसके बाद विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा का आयोजन लगातार 26 सितंबर तक चलेगा। अंतिम दिन 26 सितंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
समिति के सदस्यों ने आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की। सभी सदस्यों ने पूजा को आपसी सहयोग और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में विजय जैन, किशन, हिमांशु, गौरव, कौशल, शिव, रवि, नमन राज और विशाल समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति ने स्थानीय लोगों से भी पूजा में सहयोग और सहभागिता की अपील की।