नजरिया न्यूज़,
अररिया। अररिया महाविद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान के सफल एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छात्र-छात्राओं की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत प्रधानाचार्य को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने केक काटकर उनका मुँह मीठा कराया और सफल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि पिछले एक वर्ष में महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल बेहतर हुआ है। नियमित पठन-पाठन, छात्र हित में किए गए कार्यों तथा विकासोन्मुखी गतिविधियों की उन्होंने सराहना की। प्राध्यापकों ने भी कहा कि प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षा, प्रशासन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। डिजिटल क्लासरूम, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला है। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।






















