नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट :अररिया।
प्रखंड क्षेत्र के बगडहरा स्थित आईटीसी भवन में बुधवार को जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जन सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बगडहरा पंचायत की मुखिया कुल्सुम ने की। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मनरेगा, राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों से आवेदन प्राप्त किए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किया। बीडीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार के अलावा अंचलाधिकारी हर्ष हरि, कार्यक्रम पदाधिकारी रतन कुमार, जोकीहाट जेई राजनारायण ठाकुर, महलगांव जेई विजय मालाकार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार, मुखिया प्रतिनिधि वसीमुर्रहमान,शहजाद आलम अदनान सहित कई गणमान्य व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अररिया महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का सम्मान
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया महाविद्यालय में सोमवार को प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) रामदयाल पासवान के सफल एक वर्ष का कार्यकाल पूरा...






















