नजरिया न्यूज़,
जोकीहाट :अररिया।
महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकता गांव की एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम (29 वर्ष), पिता मोबीन, ग्राम भूना, वार्ड संख्या 06 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पीड़िता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के आधार पर महलगांव थाना कांड संख्या 130/26 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
पलासी जमीन के फर्जी केवाला का आरोप, 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संजय ठाकुर संवाददाता पलासी अररिया पलासी थाना क्षेत्र के ककोड़वा निवासी मो. काशिम ने जमीन की धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचित...
















