नजरिया न्यूज़,
जोगबनी:अररिया।
नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी जोगबनी स्थित तरफदार क्लिनिक में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों के अनुभवी चिकित्सक डॉ. रमेश महतो ने डॉ. सैकत तरफदार के मार्गदर्शन में लगभग 250 बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएसबी बटालियन के एएसआई सुखदेव ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि समाजहित में ऐसे जनसेवा के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में तार बाबू, माजिद साहब, समाजसेवी मोहम्मद आबिद, मोहम्मद अफजल, पूर्व पार्षद अधिक लाल राम, हाजी अफाक साहब, शिक्षक सूरत लाल राम, शिक्षक महबूब आलम, शिक्षक गंगाराम एवं ठेकेदार इस्लाम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
तरफदार क्लिनिक की ओर से मोहम्मद मुस्ताक आलम, प्रेम शर्मा, छोटू मंडल, अमन शाह तथा क्लिनिक स्टाफ़ राजा, रोहन, सोहेल, सिस्टर गुडी एवं प्रीति ने शिविर के सफल संचालन, मरीजों के पंजीकरण, दवा वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की आवश्यकता बताई।






















