नजरिया न्यूज़,
सिकटी :अररिया।
सिकटी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डेधूवा पंचायत के मध्य विद्यालय डेधूवा सोहदी में बुधवार को विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए आमसभा का आयोजन किया गया आमसभा में पर्यवेक्षक के रूप में विवेकानंद झा उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश प्रसाद पासवान ने बताया कि बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से गौरी कुमारी को मध्य विद्यालय डेधूवा सोहदी की शिक्षा समिति का सचिव निर्वाचित घोषित किया। इसके अलावा आमसभा में आधा दर्जन से अधिक अभिभावकों को सर्वसम्मति से सदस्य पद पर चुना गया। वहीं नियमानुसार संबंधित वार्ड सदस्य को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।प्रधानाध्यापक ने कहा कि नई शिक्षा समिति के गठन से अब विद्यालय में मध्याह्न भोजन, नामांकन, साफ-सफाई और अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी। समिति विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय का काम करेगी, जिससे बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की व्यवस्था बेहतर होगी।इस अवसर पर ग्रामीणों प्रदीप कुमार मंडल, नवोदय कुमार,शिक्षक जगदीश कुमार चौधरी, सुमन मिश्रा,अरुणधती कुमारी, गीतांजलि, मनोज कुमार भारती सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई समिति के सहयोग से विद्यालय में शैक्षणिक माहौल और मजबूत होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों तक सही तरीके से पहुंचेगा।






















