नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव।
कल दिनांक 11 जून से अररिया महाविद्यालय, अररिया परीक्षा केंद्र पर स्नातक सेमेस्टर – पंचम ( UG Semester -5th Examination- 2025 ) की परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में आयोजित करने हेतु तैयारी पूरी कर ली गई है । आज 10 जून को अररिया महाविद्यालय, अररिया के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. (डॉ. ) रामदयाल पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई,जिसमे प्रधानाचार्य ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को स्वीकार नहीं किया जाएगा साथ ही परीक्षा पूर्ण कदाचार मुक्त माहौल में करना अनिवार्य है ।आज की बैठक में परीक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने भी परीक्षा को कदाचार मुक़्त बनने से संबंधित आवश्यक पहलूओं पर प्रधानाचार्य सह केन्द्राधीक्षक प्रोo( डॉo) रामदयाल पासवान सर को अवगत करवाया। इस बैठक में केन्द्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षार्थीयों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो साथ पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षार्थीयों को अपने साथ अपना आधार कार्ड (फोटो प्रमाणपत्र) निश्चित रूप से लेकर आना होगा साथ हीं निर्धारित समय 9:30 पूर्वाहन बजे अपना प्रवेश महाविद्यालय परीक्षा केंद्र परिसर में सुनिश्चित करना होगा क्योंकि परीक्षार्थियों की स्क्रीनिंग कई स्तरों पर की जाएगी ।
परीक्षार्थियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी प्रकार का इलेक्टिनिक डिवाइस, मोबाइल फ़ोन या अन्य किसी भी प्रकार का चिट पुर्जा अपने साथ न लाए ,पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत निष्कासित किया जाएगा । परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को केवल कलम ,पेंसिल, रबर,अपना परीक्षा प्रवेश पत्र तथा अपना आधार कार्ड लेकर आने की अनुमति होगी साथ ही सभी को पूर्ण अनुशासित होकर परीक्षा देना होगा । उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परीक्षार्थी को दो पहिया ,चार पहिया वाहनों को या अन्य किस भी तरह के वाहन को अररिया महाविद्यालय , अररिया परिसर में लाने की अनुमति नहीं होगी । उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दी । परीक्षा को स्वच्छ ,पारदर्शी तथा कदाचार मुक्त माहौल में करने की पूरी तैयारी महाविद्यालय के द्वारा कर ली गई है । परीक्षा से संबंधित सभी विषयों की जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर को दिया गया है तथा संबंधित पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है ।
आज दिनांक 10 जून को पूर्णियाँ विश्वविद्यालय ,पूर्णियाँ द्वारा अररिया महाविद्यालय , अररिया के प्रतिनियोजित शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिनियोजित शिक्षकों तथा कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी तथा बुके देकर उन्हें सम्मानित किया ।






















