माला मिश्रा, नज़रिया न्यूज, अररिया।
भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष सह जोगबनी के वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता वरुण मिश्रा को आगामी 22 , 23 , 24 फरवरी को नेपाल के पर्यटकीय राजधानी पोखरा में होने जा रहे नेपाल भारत साहित्य सम्मेलन 2024 में उनके द्वारा सीमा क्षेत्र में किए गए मानवीय सामाजिक कार्य सहित भारत नेपाल के बीच मधुर सम्बन्ध के लिए अनेको कार्यक्रम साथ ही नेपाल में हिन्दी भाषा के लेखनी के माध्यम से प्रचार प्रसार का उच्च मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
आयोजक संस्था नेपाल भारत साहित्य महोत्सव का निर्देशक व नेपाल के बरिष्ठ साहित्यकार देवी पंथी ने उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए निमन्त्रण भेजा है ।























