• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
राज्य में नवजीवनम कार्यक्रम की हुई शुरुआत  

राज्य में नवजीवनम कार्यक्रम की हुई शुरुआत  

June 11, 2026
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

June 11, 2026

June 11, 2026
अररिया – इमरजेंसी पर्ची को लेकर सदर अस्पताल में हुआ विवाद, स्वास्थ्यकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

अररिया – इमरजेंसी पर्ची को लेकर सदर अस्पताल में हुआ विवाद, स्वास्थ्यकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

June 11, 2026
अररिया – एनएच-27 पर बढ़ता खतरा: विशाल गड्ढों से सहमे राहगीर, प्रशासन और एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप

अररिया – एनएच-27 पर बढ़ता खतरा: विशाल गड्ढों से सहमे राहगीर, प्रशासन और एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप

June 11, 2026
किशनगंज, बिहार -10 जून से अंतर्राज्यीय लघु खनिज परिवहन के लिए ई-ट्रांजिट पास अनिवार्य, जागरूकता वाहन को डीएम ने किया रवाना

किशनगंज, बिहार -10 जून से अंतर्राज्यीय लघु खनिज परिवहन के लिए ई-ट्रांजिट पास अनिवार्य, जागरूकता वाहन को डीएम ने किया रवाना

June 11, 2026
टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल

टीबी मुक्त बिहार के लिए जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता जरूरी : राज्यपाल

June 11, 2026
मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर संध्या चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर संध्या चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

June 11, 2026
तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

June 11, 2026
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग 

June 11, 2026
510 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त

510 लीटर विदेशी शराब के साथ कार जब्त

June 11, 2026
अररिया – स्टूडेंट फ्रंट का गठन, छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया मंच

अररिया – स्टूडेंट फ्रंट का गठन, छात्रों के अधिकारों की लड़ाई को मिलेगा नया मंच

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 11, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

राज्य में नवजीवनम कार्यक्रम की हुई शुरुआत  

by Office Araria
June 11, 2026
0
राज्य में नवजीवनम कार्यक्रम की हुई शुरुआत  
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 23

•लेबर रूम की गुणवत्ता में आएगा सुधार 

•6 जिलों के एक-एक सीएचसी के लेबर रूम का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण  

•एनक्वास मानकों के अनुसार किए जाएंगे जरुरी बदलाव 

पटना- मातृ एवं नवजात देखभाल में लेबर रूम एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील इकाई है. यह वह स्थान है जहाँ एक नया जीवन दुनिया में आता है और प्रसव के दौरान माँ तथा बच्चे की सुरक्षा, स्वास्थ्य और जीवन की रक्षा सीधे तौर पर इसी पर निर्भर करती है. लेबर रूम के सुदृढ़ीकरण एवं एनक्वास मानकों के अनुसार उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं पीएसआई इंडिया के तत्वावधान में पटना के एक निजी होटल में आयोजित लांच कार्यशाला में “नवजीवनम कार्यक्रम” की बुधवार को औपचारिक शुरुआत की गयी. यह कार्यक्रम राज्य के छः जिलों यथा भोजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बढ़हरा, कैमूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुदरा, जहानाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज, सारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरखा, सिवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंदर और मुजफ्फरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटरा में शुरुआती चरण में क्रियांवित किया जाएगा. कार्यशाला में उक्त जिलों के सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला सलाहकार-गुणवत्ता यकीन और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक शामिल हुए.

हर माँ सुरक्षित करे महसूस:

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, हेल्थ सिस्टम सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता यकीन कार्यक्रम सह नोडल सड़क सुरक्षा, डॉ. अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि कोई भी माँ या गर्भवती महिला जब अस्पताल जाए तो उसे अपनी पूरी सुरक्षा और समुचित चिकित्सीय उपचार का भरोसा होना चाहिए. “नवजीवनम कार्यक्रम” एनक्वास के मानकों को जमीनी स्तर पर लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने “नवजीवनम कार्यक्रम” की क्वालिटी मेन्टेन करने की जरुरत पर बल दिया. डॉ. सिन्हा ने बताया कि अभी राज्य के 1041 स्वास्थ्य संस्थान एनक्वास प्रमाणित हैं और नवजीवनम से प्रमाणीकरण को और गति मिलेगी.

83% महिलाएं करा रहीं सरकारी अस्पतालों में प्रसव:

कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएसआई इंडिया के कार्यपालक निदेशक मुकेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों के अनुसार बिहार की 83% महिलाएं संस्थागत प्रसव के लिए सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करती हैं. उन्होंने कहा कि लेबर रूम की गुणवत्ता माँ और उसके नवजात की समुचित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करती है. उन्होंने लेबर रूम की क्वालिटी के महत्त्व पर बल दिया. पीएसआई इंडिया के संजीव कुमार श्रीवास्तव ने नवजीवनम प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के तहत लेबर रूम की आधारभूत संरचना, उपकरण और लेबर रूम स्टाफ के नियमित क्षमतावर्धन पर जरुरी काम किया जाएगा.

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, डॉ. विजेता सिन्हा ने कहा कि सुरक्षित प्रसव की गारंटी और उसके नवजात की सुरक्षा किसी भी प्रसूति की पहली उम्मीद रहती है जब वह डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुँचती है. लेबर रूम की गुणवत्ता और मानकों के अनुसार प्रमाणीकरण उसे आश्वस्त करता है कि वह और उसका होने वाला बच्चा सुरक्षित हाथों में रहेगा. कार्यशाला में डॉ. अनुपम सिंह, कंसलटेंट, क्वालिटी, राज्य स्वास्थ्य समिति ने भी अपने विचार रखे.

कार्यशाला में पैनल चर्चा के माध्यम से नवजीवन कार्यक्रम, मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने में इसकी भूमिका और चिकित्सीय संस्थानों में प्रसव की समुचित व्यवस्था और देखभाल पर वक्ताओं ने अपनी राय रखी.

पीएसआई इंडिया के उप निदेशक, प्रोग्राम समरेंद्र बेहरा ने कार्यशाला में शामिल पदाधिकारियों, सहयोगी संस्थानों के प्रतिनिधियों और पीएसआई इंडिया की राज्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यशाला का संचालन पीएसआई इंडिया के स्टेट लीड सौरभ तिवारी ने किया और संस्था की टीम कार्यशाला में मौजूद रही.

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

by Office Araria
June 11, 2026
0

शिक्षक के निधन से गांव में शोक की लहर.. नजरिया न्यूज़, समस्तीपुर। राजकुमार सिंह। मुँह में पान की गिलौरी दबाए,...

पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

by Office Araria
June 11, 2026
0

नजरिया न्यूज़, पूर्णिया/पटना। कृषि विज्ञान केंद्र, पूर्णिया एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा दिनांक 11...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा

June 11, 2026
पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

June 11, 2026

June 11, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • समस्तीपुर/विभूतिपुर – नहीं रहे हर दिल अजीज शिक्षक ध्रुवनाथ मिश्रा
  • पूर्णिया – खेत बचाओ अभियान के तहत अमौर प्रखंड के दो गांवों में जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • (no title)
  • अररिया – इमरजेंसी पर्ची को लेकर सदर अस्पताल में हुआ विवाद, स्वास्थ्यकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल
  • अररिया – एनएच-27 पर बढ़ता खतरा: विशाल गड्ढों से सहमे राहगीर, प्रशासन और एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!