समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बेखौफ बदमाशों ने चार दिनों के अंतराल में थाना क्षेत्र के एक ही जगहों पर दिनदहाड़े झपट्टामारी कर दो महिलाओं से बदमाशों ने पैसा की छिनतई की घटना को अंजाम दिया।लगातार बढ़ रही छिनतई की घटना से आम नागरिकों को बैंक से रुपये निकाल कर अपने गन्तव्य तक पहुंचने में राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है।
वंही आज मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे एक महिला ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच से अपने खाते से 49 हजार रुपये निकाल कर टेंपो से घर लौट रही थी कि 33 नम्बर रेलवे गुमटी के पार कोनैला जेल जाने वाली सड़क के चकसेखु मार्बल दुकान के समीप मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पैसे का थैला झपट्टामार कर फरार हो गया। पीड़ित महिला मकदमपुर वार्ड 4 निवासी मंजयलाल यादव की पत्नी काजल कुमारी बताई गई है।इस दौरान उक्त घटना स्थल पर पीड़ित महिला की शोर मचाने पर अगल बगल के ग्रामीण जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क मार्ग को जाम कर दिया।आक्रोशित लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे।सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कर सड़क जाम को समाप्त कराया।
पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देते हुए बताई की गांव में ही दूध समिति चलाते हैं और आज किसान को पैसे देने के लिए स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर टेंपो से घर जा रही थी कि उक्त घटना स्थल पर दो बाइक सवार बदमाश आये और मेरा थैला झपट्टामार कर कोनैला जेल रोड की ओर फरार हो गया।मैं टेंपो से नीचे गिर गई।
वंही 4 जून को उक्त घटना स्थल पर बीते पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाश ने रुपये एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज से भरा बैग छीनकर फरार हो गया।पीड़ित महिला थाना क्षेत्र के बसढ़िया निवासी बिंदेश्वर कुमार सिंह की पत्नी प्रतिभा कुमारी बताई गई।
पीड़ित महिला प्रतिभा कुमारी ने बताइ कि पंजाब नेशनल बैंक से 55 हजार रुपये निकाले थे और 10 हजार रुपये बैग में पहले से रखे थे।साथ ही बैग में पासबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य कई दस्तावेज मौजूद थे।बैंक से पैसे निकाल कर अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि चकसेखु रोड स्थित अम्बिका इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के समीप पति कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे।और मैं वंही गाड़ी के समीप खड़ी थी कि इसी दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आये और मेरे हाथ से बैग छीनकर फरार हो गया।बैग छिनने के बाद प्रतिभा ने शोर मचाया लेकिन बदमाश तेजी से भाग गए।घटना के बाद पीड़िता थाने में लिखित आवेदन दिया है।
बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।






















