संजय कुमार, संवाददाता पलासी (अररिया)
पलासी थाना क्षेत्र के पलासी बाजार से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित अकबर हुसैन के आवेदन पर पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, डेहरी भीर भाग वार्ड संख्या 18 निवासी अकबर हुसैन 5 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे अपनी सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से पलासी बाजार आए थे। उन्होंने अपनी बाइक बाजार स्थित एक दुकान के सामने खड़ी कर आवश्यक कार्य के लिए चले गए।पीड़ित ने बताया कि करीब 25 मिनट बाद लौटने पर उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी गई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर BR-39Q-3733 बताया गया है।
घटना के बाद पीड़ित ने पलासी थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक बरामद करने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर बाइक बरामद करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है।






















