संजय कुमार, संवाददाता पलासी (अररिया)
पलासी थाना क्षेत्र के श्यामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला समेत एक लोग घायल हो गए। इस संबंध में पीड़िता वीवी रौशन ने पलासी थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उसके रिश्तेदारों के साथ घर बनाने के लिए जमीन देने को लेकर पूर्व में बातचीत हुई थी। आरोप है कि जब 7 जून 2026 को जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गई तो आरोपित पक्ष ने रजिस्ट्री करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।पीड़िता का आरोप है कि तसवीर एवं अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि एक आरोपित ने धारदार हथियार से वार कर उनके पैर में चोट पहुंचाई।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान गले से 6 भरी चांदी का हार छीन लिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर मामला शांत हुआ।थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






















