नजरिया न्यूज़,अररिया।
फारबिसगंज प्रखंड के फेना बेलाही वार्ड संख्या 13 निवासी गुरुदेव साह ने अपने बड़े भाई नंदलाल साह पर गंभीर आरोप लगाते हुए व्यवहार न्यायालय अररिया में याचिका दायर की है. गुरुदेव साह का आरोप है कि नंदलाल साह ने पिता बालेश्वर साह का मुख्तारनामा (पॉवर ऑफ अटॉर्नी) का दुरुपयोग कर उनकी पत्नी गीता देवी के नाम पिता की जमीन अवैध रूप से रजिस्ट्री करा ली.मामले के अनुसार, मौजा-फेना (144), खाता-03, खेसरा-502 की जमीन दादा अक्षय लाल साहु के नाम दर्ज थी.बालेश्वर साह की मृत्यु के बाद उनके हिस्से की करीब 15 डेसिमल 250 वर्गकड़ी जमीन उत्तराधिकारियों की साझा संपत्ति थी. गुरुदेव साह ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को उन्हें पता चला कि 19 जुलाई 2010 को रजिस्ट्री दलील संख्या 7240 के तहत 37 डेसिमल 500 वर्गकड़ी जमीन गीता देवी के नाम ट्रांसफर कर दी गई. जांच में पाया गया कि मुख्तारनामा में खाता-खेसरा का विवरण नहीं था व शेयर से अधिक जमीन हस्तांतरित की गई. फर्जी साक्षी के हस्ताक्षर भी किए गए.6 जून 2026 को जांच रिपोर्ट लेकर गुरुदेव साह और विनोद कुमार जब नंदलाल साह के भद्रेश्वर वार्ड-1, बथनाहा स्थित घर पहुंचे तो नंदलाल साह सहित नामजद लोगों ने उन पर हमला कर दिया.दोनों को बंधक बनाकर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते जान से मारने की धमकी दी गई. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दोनों जान बचाकर भागे. गुरुदेव साह ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी भाभी नेपाल की नागरिक हैं, जिन्होंने उम्र घटाकर फर्जी दस्तावेजों से आंगनवाड़ी केंद्र में नौकरी हासिल की.उनकी भतीजी पर भी फर्जी दस्तावेजों का आरोप है.जमीन हड़प जाने से गुरुदेव साह भूमिहीन हो गए हैं और सरकारी नहर की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं.
पटना – मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जिला परिषद सदस्यों एवं किसानों का सम्मेलन आयोजित
नजरिया न्यूज़, बयूरो पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा 9 जून, 2026 को “खेत बचाओ...






















