-जिले में कुल लभगभ 3500 से 4000 आवेदक शपथ-पत्र देने के योग
नजरिया न्यूज़,अररिया।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थी जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है।और ऋण अदायगी का समय आरंभ हो चुका है और लाभार्थी को अभी तक कोई रोजगार नहीं मिला है तथा वे ऋण अदायगी में असमर्थ हैं, वैसे लाभार्थी 15 जून से 30 जून के बीच इस आशय का शपथ-पत्र की अभी तक मैं बेरोजगार हूँ एवं ऋण अदायगी में असमर्थ हूँ, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के सहायक प्रबंधक (योजना) रवि राज ने बताया कि शपथ पत्र समर्पित करने के उपरांत लाभार्थी से अगले छः माह तक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत वितरित शिक्षा ऋण की वसूली स्थगित कर दी जाएगी। उन्होंने शपथ-पत्र बनाने एवं जमा करने की प्रकिया से भी अवगत कराया है। साथ ही विशेष जानकारी के लिए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम अररिया जिला निबंधन एवम् परामर्श केंद्र स्थित कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। सहायक प्रबंधन रवि राज ने बताया की जिले में कुल लभगभ 3500से 4000 आवेदक शपथ-पत्र देने के योग है! उन्होंने बताया कि शपथ पत्र जमा करने की प्रक्रिया भी बतायी दी गई है।साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी भी लाभार्थी को कोई कठिनाई हो तो वह बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं!
-शपथ-पत्र बनाने एवं जमा करने की प्रक्रिया :-
1:-सात निश्चय- yuvaupmission.bihar.gov.in पोर्टल पर जाए अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
2: रिक्वेस्ट फॉर एफिडेविट आप्शन पर क्लिक करें।
3: ईमेल आईडी डालकर कर सबमिट करें।
4: एफिडेविट का फॉर्मेट अपने ईमेल से डाउनलोड करें।
5: एफिडेविट फॉर्मेट को 100 रुपए का नॉन ज्यूशियिल स्टाम्प पेपर पर प्रिंट करें।
7: प्रिंट किये गये एफिडेविट को नोटराइज्ड कराएं।
8: एफिडेविट पूर्ण रूप से बन जाने के बाद
एफिडेविट के मूल प्रति को बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम अररिया में पोर्टल पर अपलोड करने के तीन से चार दिन के अंदर निश्चय रूप से जमा करें






















