नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार प्रत्येक माह विधिक जागरूकता शिविर के आयोजन के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया द्वारा जून, 2026 माह के लिए जिले के विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस संबंध में अवर न्यायाधीश-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया द्वारा आदेश जारी किया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 07.06.2026 को पंचायत सरकार भवन, कमलदाहा (प्रखंड-अररिया), दिनांक 13.06.2026 को पंचायत सरकार भवन, दभड़ा (प्रखंड-जोकीहाट), दिनांक 14.06.2026 को पंचायत सरकार भवन, कनखुदिया (प्रखंड-पलासी), दिनांक 21.06.2026 को पंचायत सरकार भवन, सिरसिया हनुमानगंज (प्रखंड-भरगामा) एवं दिनांक 28.06.2026 को पंचायत सरकार भवन, बागनगर (प्रखंड-जोकीहाट) में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में नामित पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला से संबंधित कानून एवं बाल संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया द्वारा नामित सभी पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित शिविरों में भाग लेकर आमजन को विधिक जानकारी से अवगत कराएं तथा आयोजित कार्यक्रम का प्रतिवेदन अगले कार्य दिवस को कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी पहुँचाना तथा आम नागरिकों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना है।





















