-प्रभारी मंत्री के साथ जिला के कई अधिकारी थे मौजूद
-नानू बाबा ने सभी को चुनरी व माला पहना कर दिये आशीर्वाद
नजरिया न्यूज़, अररिया। कुमार श्रीवास्तव।
अररिया के प्रभारी मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने मां खड्गेश्वरी की पूजा अर्चना की।इस दौरान उनके साथ जिला के कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मंत्री ने पहले मां खड्गेश्वरी महाकली को पुष्प अर्पित कर पूजा किये। इसके बाद मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा से मंदिर का इतिहास भी जाने। वही नानू भगवान ने मंत्री को चुनरी को माला देकर आशीर्वाद दिये। साथ ही काली मंदिर पर लिखित पुस्तक भी भेंट दिए।इस दौरान नानु बाबा के शिष्य हेमंत कुमार हीरा ने बताया कि मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर व नानु बाबा का विशेषताएं को अवगत कराया।मां खड्गेश्वरी काली मंदिर में प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को महाभोग लगाया जाता है।मां खड्गेश्वरी को विशेष शृंगार भी किया जाता है।इस महाभोग के आयोजन में पड़ोसी देश नेपाल समेत कई राज्य भी भक्त लोग पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नानू बाबा सभी धर्मों में मिसाल हैं।बाबा अपना निजी जमीन मंदिर, मस्जिद,स्कूल व मौसामत महिला को भी दान कर चुके हैं।मंदिर का गुम्मद के बारे में बताया गया।नानू बाबा अपना पूरा जीवन मंदिर में समर्पित कर दिये।इस कारण बाबा शादी भी नहीं किये। मौके पर जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा,उप मुख्य पार्षद गौतम साह ,अररिया सिविल एसडीओ समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।





















