अररिया के जिला न्यायधीश गुंजन पाण्डेय ने व्यवहार न्यायालय के न्याय वाटिका परिसर में किया वृक्षारोपण
– विश्व पर्यावरण दिवस
नजरिया न्यूज़, रूबी विनीत, अररिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को न्यायमंडल परिसर स्थित न्याय वाटिका में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश गुंजन पाण्डेय सहित उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 
इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश गुंजन पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय अररिया परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
बताया गया कि यह सिलसिला कई वर्षों से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना है। 
अवर न्यायधीश सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग अररिया के रेंज ऑफिसर राधेश्याम राय के सहयोग से प्रदत्त फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए हैं। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। जिससे परिसर की हरियाली बढ़ेगी और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में योगदान मिलेगा।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायमंडल अररिया के फैमिली जज के रूप में प्रमोद कुमार यादव, एडीजे 01 शशि भूषण कुमार, एडीजे 04 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायधीश 01 शेफाली नारायण, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव, एसीजेएम 01 जूली कुमारी, एसडीजेएम पार्थ, मुंसिफ प्रणव कुमार, जेएम सह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड प्रतीक सागर, जेएम फर्स्ट क्लास संतोष कुमार, जेएम फर्स्ट क्लास संतोष मासूम ख़नम, जेएम फर्स्ट क्लास मो गुलाम रसूल, जेएम फर्स्ट क्लास रणधीर कुमार, जेएम सेकेंड क्लास सौम्या सिन्हा व जेएम सेकेंड क्लास हर्ष चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह एलएडीसी चीफ विनय ठाकुर, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रसाद, वरीय अधिवक्ता नरेंद्र गुप्ता, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व ऑडिटर सह प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ता विनीत प्रकाश, एलएडीसी डिप्टी चीफ दुखमोचन यादव, एलएडीसी अस्सिटेंट सोनी कुमारी सहित कई अन्य विद्वान अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहकर पौधरोपण किए।
उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
साथ ही, पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।





















