संजय कुमार संवाददाता पलासी
पलासी थाना पुलिस ने रविवार की संध्या गश्ती के दौरान क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को न्यायालय से निर्गत वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार शाम क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भीखा टोला बाँसर निवासी खुर्शीद खान, मुर्शीद खान एवं फिरोज खान, कमरों चौक निवासी मो. साकिर तथा बलुआ कलियागंज निवासी अबीर लाल यादव को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत हेतु अररिया भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहेगा।






















