नजरिया न्यूज़, नरपतगंज/अररिया।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, अररिया द्वारा नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत अचरा पंचायत में रविवार को एक भव्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने उपस्थित लोगों को मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को विधिक सेवा योजना-2024, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाएँ (2025-2026),संवाद योजना-2025, नशा जागरूकता एवं वेलनेस नेविगेशन – नशामुक्त भारत अभियान),जागृति योजना,तथा मध्यस्थता अभियान 2.0 एवं सितारा-2023 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना ही विधिक सेवा प्राधिकार का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में नशामुक्ति, सामाजिक न्याय, पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु मध्यस्थता, महिलाओं के अधिकार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं जनहितकारी बताया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अररिया के पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने कहा कि ऐसे जागरूकता शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जानकारी पहुँचाने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर मुखिया निर्मला देवी, सरपंच खुशबू देवी, अधिकार मित्र, राधे श्याम सिंह, न्याय मित्र भारत भूषण,उपेंद्र शर्मा, प्रभु कुमार पासवान, अनिल पासवान, पप्पू कुमार वर्मा, कैलाश राजभर, संतोष पासवान, बबलू कुमार ठाकुर, आदि मौजूद थे।




















