नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला अंतर्गत 02 गैस एजेंसियों की जांच की गई। छापेमारी के दौरान सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडारण पाया गया तथा कहीं भी गैस की कमी की स्थिति नहीं मिली। वहीं जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य है।
सभी एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए तथा वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं हो।
इधर, गैस संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी लगातार कार्यरत है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06453-222309) में दिनांक 17.03.2026 से 28.05.2026 तक कुल 543 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 524 शिकायतों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया है, जबकि शेष 19 लंबित शिकायतों को निराकरण हेतु संबंधित गैस एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजा गया है।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस वितरण से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


















