संजय कुमार संवाददाता पलासी अररिया
पलासी थाना पुलिस एवं पूर्णिया से आई डॉग स्क्वाड टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनखुदिया पंचायत के इनारा चौक वार्ड संख्या-2 में छापेमारी कर 2.139 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कथित तस्कर मौके से फरार हो गया।इस मामले में पलासी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।जानकारी के अनुसार पलासी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इनारा चौक स्थित एक घर में गांजा की खरीद-बिक्री एवं पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने पूर्णिया से आई डॉग स्क्वाड टीम के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां से 2.139 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा पैक करने में उपयोग होने वाला पन्नी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 1 लाख 6 हजार 403 रुपये नकद भी जब्त किए गए।पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भोला यादव मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान भोला यादव, पिता स्वर्गीय अनलाल यादव, निवासी इनारा चौक कनखुदिया वार्ड संख्या-2 के रूप में की गई है।इस संबंध में सअनि विजय कुमार यादव के लिखित आवेदन पर पलासी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।
डॉग स्क्वाड टीम की सहायता से पुलिस ने घर के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में तस्करों को बख्शा





















