- माता के दरबार को भी चोरों ने नहीं छोड़ा
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
माता के दरबार को भी चोरों ने नहीं छोड़ा।थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित डैनी चौक के समीप दुर्गा मंदिर में बीती देर रात करीब दो बजे नकाबपोश चोर ने ताला तोड़ कर मां दुर्गा पर चढ़े सोना व चांदी के गहने चोरी कर फरार हो गया।पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात 2 बजे के करीब उक्त मंदिर में नकाबपोश चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर माता दुर्गा पर चढ़े लगभग 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गया।सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है।पुजारी के तो होश उड़ गए और जब वे अंदर जाकर देखा तो माता का सारा गहने गायब था।इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लेते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।जहां सीसीटीवी कैमरे में घटना की सारी वारदात कैद हो गई।थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।




















