- मांग के साथ राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
नजरिया न्यूज़, अररिया 20 मई I मनरेगा को वापिस बहाल करने एवं 700 रु मजदूरी करने की मांग को लेकर आज अररिया के दर्जनों पंचायतों में मजदूरों ने पंचायतों में प्रदर्शन किया और इस बाबत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।
मजदूरों की मांग थी मनरेगा को जल्द से जल्द वापिस बहाल किया जाय क्योंकि उसकी जगह लाए गए कानून वी. बी.ग्राम. जी एक बहुत कमजोर कानून है जिसमें केंद्र सरकार ने बस यह गारंटी किया है कि साल में दो महीना काम बंद रहेगा। इसके अलावा इस योजना का 40% वित्तीय भार राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है जिसके कारण बिहार जैसे गरीब राज्यों को योजना चलाने में भारी दिक्कत होगी और लोगों को काम नहीं मिलेगा ।

प्रदर्शन में आमगाछी (सिकटी), भागपुरैनी ( अररिया) , शरणपुर ( अररिया) , हलगलिया ( फारबिसगंज), खरहट ( रानीगंज ), चहटपुर ( पलासी) , सहित दर्जनों पंचायतों में मजदूरों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी तैयार किया । प्रदर्शन में सुनील कुमार, पवन कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, महानंद ऋषिदेव, ब्रह्मानंद ऋषिदेव ने सक्रिय भूमिका निभाई।






















