नजरिया न्यूज़, पूर्णिया।
पूर्णिया जिले के गुलाबबाग टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध देशी पिस्तौल, एक खोखा एवं एक मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 19 मई 2026 को की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लक्ष्मण कुमार (21 वर्ष), पिता महेंद्र मंडल, आशिष कुमार (22 वर्ष), पिता अरुण साह एवं
आदित्य राज (21 वर्ष), पिता मंटू चौधरी के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसतौल वार्ड संख्या 11 के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जांच अभियान चलाया गया, जिसके दौरान तीनों युवकों को हथियार एवं बाइक के साथ पकड़ा गया। बरामद हथियार को जब्त कर लिया गया है तथा अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।






















