समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 बल्लोचक स्थित मंगलवार को भारी वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की सहयोग से आनन फानन में दोनों युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चाँदचौर मथुरापुर वार्ड
13 निवासी लालो दास के पुत्र सोनू कुमार दास 25 वर्ष एवं राम प्रीत राम के पुत्र रितेश कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई।थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया की रितेश कुमार और सोनू कुमार दोनों दोस्त है साथ ही दोनों एक साथ लुधियाना में काम किया करता है।हाल ही में दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर आया था, जो आज लुधियाना वापस जाने के लिए दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन टिकट कटाने आया था और वापस घर जा रहा था कि उक्त घटना स्थल पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।






















