समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद का मंगलवार को राष्ट्रीय उच्च पथ डैनी चौक स्थित सेलिब्रेशन रिसोर्ट पर आगमन आगमन हुआ। जहां उन्हें दलसिंहसराय के कलवार इंटीग्रेटेड संगठन (KIA) समस्तीपुर जिला के महासचिव एवं करियर वर्ल्ड कॉमर्स क्लास के चर्चित शिक्षक उत्सव जायसवाल ने माला,पाग एवं चादर से भव्य स्वागत किया।
साथ ही भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष श्रीमती गीता साह ने भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वंही स्वागत समारोह में प्रभात कुमार चौधरी, प्रदीप जायसवाल, हेमंत आनंद, रंजीत जायसवाल,माधव कुमार चौधरी, चंदन जायसवाल,अमित जायसवाल,धर्मेंद्र चौधरी शंभू शाह, रितिक कुमार, गौरव कुमार,करण, आनंद और सक्षम सहित मौके पर जायसवाल समाज के साथी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद थे।






















