समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद दलसिंहसराय महावीर चौक स्थित बैधनाथ रउफ भाकपा कार्यालय परिसर में सोमवार को पार्टी के पूर्व अंचलमंत्री सह दलसिंह सराय के पूर्व उप प्रमुख एवं रामपुर जलालपुर के आजीवन मुखिया व मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कॉमरेड बैधनाथ चौधरी का 21 वीं पुण्यतिथि कॉमरेड बिमला देवी की अध्यक्षता में मनाया गया।साथ ही भाकपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वंही अंचलमंत्री विनोद कुमार समीर ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। चर्चा में भाकपा जिला सचिव मंडल सदस्य राम बिलास शर्मा, सहायक अंचलमंत्री शंकर राम, महिला नेत्री मिना शर्मा, तपेश चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।






















