- 90 से 98 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
- प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बैग, मेमेंटो और प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
- मेहनत और उच्च शिक्षा से सफलता पाने का दिया गया संदेश
- विवेकानंद सभागार में मेधावी छात्रों का सम्मान, अभिभावक भी हुए गौरवान्वित
नजरिया न्यूज़, अररिया। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के विवेकानंद सभागार में आज दिनांक 17-05-2026 को प्रतिभा सम्मान समारोह मनाया गया।कार्यक्रम का उदघाटन वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ स्वामी माहेश्वरानंद जी महाराज (सचिव रामकृष्ण मिशन, कटिहार ) उर्मिला रूंगटा (ट्रस्टी आर के रूंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट) गोपाल मंगोटिया, किरण देवी ,अनिल कुमार झा(एडीएम) एवं गौतम कुमार साह (उपाध्यक्ष नगर परिषद अररिया) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुरूआत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। उपस्थित अभिभावक एवं अभिभाकाको को अंगवस्त्र एवं बैच देकर सम्मानित किया गया। मंचासीन अतिथियों ने बच्चों को अपने उद्बोधन में उनके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर परिश्रम करते रहने का संदेश दिए एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु रुंगटा इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फारबिसगंज में नामांकन लेने हेतु बच्चे एवं उनके अभिभावक को प्रेरित किया गया। सम्मानित अतिथि एवं निदेशक डॉ संजय प्रधान, प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी द्वारा उपस्थिति लगभग 200 बच्चों को बैग,मेमोंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 2025-26 सत्र में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं जो 90% से 98% तक अंक प्राप्त किया था उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मंच का संचालन अभिनंदन नौटियाल जी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी का पूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय के निदेशक डॉक्टर संजय प्रधान ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिए। प्राचार्य डॉ पाराशर त्यागी ने भी बच्चों को सतत परिश्रम करने का संदेश दिया। ट्रस्टी गोपाल मंगोटिया ने भी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प दिलाए। विद्यालय के सदस्य गौतम साह (उपाध्यक्ष नगर परिषद अररिया) ने भी अपने संदेश में बच्चों को सतत जागरूक रहने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यक्ष रामस्वरूप रुंगटा एवं उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद रूंगटा ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया और सतत सहयोग देने का भी आश्वासन दिए।
कार्यक्रम में श्रीमती उर्मिला रुंगटा (ट्रस्टी आर के रुंगटा चैरिटेबल ट्रस्ट) गोपाल मंगोटिया, श्रीमती किरण देवी, गौतम साह (उपाध्यक्ष नगर परिषद अररिया) श्री अनिल कुमार (एडीएम) अररिया उपस्थित रहे।
कक्षा 10वीं के छात्र छात्राओं में सृष्टि कुमारी, हर्षित राज, रौनक गुप्ता, पीयूष कुमार, यश केडिया, हमजा नवाज, शिल्पी कुमारी,दीपनिता दास गुप्ता,यशवी मित्तल, आयुष राज, इसान ज़मील,कनक राज, जिया गुप्ता, अदिति एवं कक्षा 12वीं से उपस्थित छात्रा छात्राओं में – ब्यूटी कुमारी, आयुष कुमार मिस्टू, रौनक गुप्ता,सुधांशु कुमार गुप्ता, श्रेया सिंह, रोहित बांठिया, इपशिता राय, मेघा कुमारी,सक्षम कुमार शाह, अंकित राय, अंतेश राज, उकवा फराज़,स्नेहा कुमारी, देवराज सिंह, तृषा,स्वाति कुमारी इत्यादि उपस्थित थे।






















