जनप्रवाद /कुशेश्वरस्थान।
भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी ने मंगलवार को बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टायगर को आवेदन सौंपकर कुशेश्वरस्थान के लिए प्रस्तावित राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण प्रखंड मुख्यालय से दो किलोमीटर की परिधि में कराने की मांग की। 
उन्होंने मंत्री को बताया कि प्रखंड मुख्यालय सभी पंचायतों के मध्य में स्थित है। ऐसे में इसके आसपास डिग्री कॉलेज बनने से सभी पंचायतों के छात्र-छात्राओं को आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कॉलेज भवन का निर्माण बुचौली कृषि फार्म की जमीन पर कराने का सुझाव देते हुए कहा कि यह स्थान चारों दिशाओं से पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि बुचौली कृषि फार्म हर दृष्टिकोण से उपयुक्त स्थल है। यहां करीब 22 एकड़ भूमि उपलब्ध है, जिससे भविष्य में कॉलेज के विस्तार की भी पर्याप्त संभावना बनी रहेगी।















