• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत

पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत

May 11, 2026
अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

May 11, 2026
अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

May 11, 2026
बिजली दुकान चोरी मामले में चोर गिरफ्तार

बिजली दुकान चोरी मामले में चोर गिरफ्तार

May 10, 2026
अररिया : मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार मे मातृ दिवस पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम समारोह आयोजित कर किया गया 

अररिया : मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार मे मातृ दिवस पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम समारोह आयोजित कर किया गया 

May 10, 2026
अररिया – दो दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

अररिया – दो दिवसीय आंतरिक सत्संग समारोह को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

May 10, 2026
दरभंगा : बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम और गर्मी से बढ़ी परेशानी।

दरभंगा : बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जाम और गर्मी से बढ़ी परेशानी।

May 10, 2026

दरभंगा : तिलकेश्वर :- 20 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार। 

May 10, 2026
रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

May 10, 2026

ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने लौटाए 425 मोबाइल

May 10, 2026
सौरबाजार डकैती कांड का 10 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लुटे हुए सामान के साथ देशी कट्टा बरामद

सौरबाजार डकैती कांड का 10 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लुटे हुए सामान के साथ देशी कट्टा बरामद

May 10, 2026
लोक अदालत में वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी से बचें; न्यायाधीश 

लोक अदालत में वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी से बचें; न्यायाधीश 

May 10, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

May 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, May 12, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत

by Office Araria
May 11, 2026
0
पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 97

नजरिया न्यूज़, पटना। 
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा नौबतपुर प्रखंड के बादीपुर एवं भेलवारामपुर गाँवों में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रत्यक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं मत्स्य क्षेत्र में सतत, पर्यावरण-अनुकूल तथा कम लागत वाली उत्पादन प्रणाली को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि रासायनिक उर्वरकों का लगातार एवं अत्यधिक उपयोग मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है। इससे मिट्टी में उपस्थित लाभकारी सूक्ष्मजीव नष्ट होते हैं तथा भूमि की जैविक गुणवत्ता में गिरावट आती है। वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी कि वे सबसे पहले अपने खेतों की मिट्टी की जाँच अवश्य कराएं तथा आवश्यकता के अनुसार ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें।
वैज्ञानिकों ने खेती की लागत कम करने एवं मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए जैव उर्वरकों एवं जैविक संसाधनों के उपयोग पर विशेष बल दिया। इस दौरान अजोला, ढैंचा, कम्पोस्ट एवं केंचुआ खाद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अजोला एक तेज़ी से बढ़ने वाला जलीय फर्न है, जिसमें उपस्थित नीला-हरित शैवाल वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर कर मिट्टी को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाता है। धान की खेती में अजोला के प्रयोग से रासायनिक नाइट्रोजन उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है तथा मिट्टी की नमी एवं जैविक गुणों में सुधार होता है।
इसी प्रकार ढैंचा को हरी खाद के रूप में उपयोग करने से मिट्टी में जैविक पदार्थ एवं नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है। वहीं कम्पोस्ट एवं केंचुआ खाद मिट्टी की संरचना सुधारने, जल धारण क्षमता बढ़ाने तथा लाभकारी जीवाणुओं की संख्या में वृद्धि करने में सहायक होते हैं। वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि मिट्टी में मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया एवं सूक्ष्मजीव पौधों को आवश्यक पोषक तत्व उपलब्ध कराने, जैविक पदार्थों के अपघटन तथा मिट्टी को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच अजोला उत्पादन एवं उसके खेतों में उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन किया गया। साथ ही किसानों को अजोला संवर्धन सामग्री, ढैंचा बीज एवं सूडान ग्रास के बीज भी वितरित किए गए। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जैव उर्वरकों एवं जैविक खादों के उपयोग से खेती की लागत कम करने, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने तथा दीर्घकालीन उत्पादन क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विवेकानंद भारती, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. अनिर्बन मुखर्जी, डॉ. काशीनाथ एवं श्रीकांत चौबे द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

by Office Araria
May 11, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-27 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब...

अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

by Office Araria
May 11, 2026
0

नजरिया न्यूज़ अररिया। अररिया नगर थाना क्षेत्र के त्रिसुलिया घाट के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत

पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत

May 11, 2026
अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।

May 11, 2026
अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

May 11, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • पटना – जैव उर्वरकों के प्रयोग से घटेगी खेती की लागत
  • अररिया – चलती डंपर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान।
  • अररिया – ऑपरेशन प्रहार के तहत अररिया पुलिस की बड़ी सफलता, 16 ग्राम स्मैक व ₹8.36 लाख के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • बिजली दुकान चोरी मामले में चोर गिरफ्तार
  • अररिया : मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार मे मातृ दिवस पर बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम समारोह आयोजित कर किया गया 

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!