नजरिया न्यूज़, विकास प्रकाश, अररिया।
रविवार को मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के सभागार में मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के साथ माताएं उपस्थित थी। बच्चों के द्वारा अपने-अपने माता का चरण धोकर, मंगलाचरण गाते हुए पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई।
कहां जाता है की माता के चरणों में सभी तीर्थ का वास होता है। मां शब्द की उत्पत्ति मनु सतरूपा तथा गोविंद से हुई है। 
मां का अर्थ है लक्ष्मी। लक्ष्मीजी जिस प्रकार संसार का पालन पोषण करती है उसी प्रकार मां अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।
इस अवसर पर माता को गिफ्ट स्वरूप साल, वाटर मिल्टन बॉटल और एक-एक फलदार पेड़ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ-साथ मुख्य अतिथि श्रीमती शेफाली (ADJ अररिया) श्रीमती जुली कुमारी (ACGM अररिया ) श्रीमती भावना (बिद्युत अभियंता अररिया) ओम शांति संचालिका उर्मिला बहन एवं छात्र-छात्राओं के माता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर छात्रों के द्वारा मां और बच्चों के स्नेह रूपी गीत व नृत्य प्रस्तुत कर माता को भाव विभोर कर दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मौसमी शाह एवं अर्जुन कुमार झां के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बी.एन. झा को इस अवसर पर फलदार पेड़ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्रीमती श्वेता मिश्रा, शिक्षिका मीरा झा, श्रीमती श्वेता शाह आदि मुख्य रूप से थीं।
इस अवसर पर मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल के निदेशक डॉ संजय प्रधान ने मातृ दिवस के अवसर पर बच्चों और उनकी माताओं को विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत चर्चा किये ।
कार्यक्रम में लगभग 850 माताओं की उपस्थिति रही।
आगत अतिथियों का बाध्य यंत्र के द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अभिनंदन नौटियाल ने भी सभी आए हुए मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन व स्वागत किया।




















