सहरसा जिले के सौरबाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती कांड का महज 10 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि फोरसाहा जीवनीय के पास बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने एक युवक से मारपीट कर हथियार के बल पर ड्रोन कैमरा, मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट लूट लिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, लूटा गया ड्रोन कैमरा सेट और मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह
नजरिया न्यूज़,अररिया। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अररिया स्थित दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा का केंद्र...






















