- राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 237 वादों का निष्पादन, कुल 5845990 रुपये की राशि का हुआ सेटलमेंट
समस्तीपुर/दलसिंहसराय (राज कुमार सिंह)
न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों को समझौता के आधार पर दोनों पक्ष उपस्थित होकर अपना अपना वादों को निष्पादन कर समय वो पैसे की बचत करें ! उक्त बातें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति दलसिंहसराय द्वारा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला एंव अपर सत्र न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार यादव ने कहा।
उद्घाटन समारोह को सब जज प्रथम मनीष कुमार, सब जज द्वितीय राहुल कुमार, एसडीजेम सह समिति की सचिव काजल सोनावाला, मुंसिफ कार्तिकेय केसरवानी , न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राकेश रंजन समेत डिसीएलआर, सर्किल इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी एवं महासचिव राजीव रंजन सिन्हा आदि ने भी संबोधित करते हुए लोक अदालत की महत्ता पर प्रकाश डाला। लोक अदालत की सफलता के लिए कुल 6 पीठ का गठन किया गया , जिसमे एन आई एक्ट, श्रम विवाद, बिजली, पानी, बैंक ऋण, टेलीफोन , ग्राम कचहरी समेत यहां सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वादों को समझौता के आधार पर ऑन द स्पॉट कुल 237 वादों के निस्तारण में कुल 5845990/ रूपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। जिसमें सुलहनीय आपराधिक वाद 105 का निस्तारण हुआ । 138 NI Act से संबन्धित 01 मामलों का निस्तारण हुआ ।
विद्युत विभाग से संबन्धित 17 वादों का निस्तारण हुआ , जिसमें 44000/- रूपये की राशि विद्युत विभाग को प्राप्त हुआ । विभिन्न बैंकों से संबंधित कुल 237 वादों का निस्तारण हुआ, जिसमें कुल 5746990 रूपये की राशि का सेटलमेंट हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में शिव शंकर प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार सिंह, राज कुमार महतो, प्रभात कुमार मिश्र, रविशंकर मिश्र, नवीन कुमार सिंह, अनिल कुमार, कुमारी रंभा सिंह, जितेंद्र कुमार दास, पृथ्वीराज गिरी, शिव कुमार , अमन द्विवेदी, आकाश कुमार, सुखराम मोची आदि अधिवक्तागण, ओम कुमार चौधरी, गंगेश झा, विशालदीप प्रकाश, चंद्रकेतु प्रसाद, सुनिल कुमार शर्मा, चंदन मिश्र, अमजद भारती, मोहम्मद अली, नीरज कुमार, सुभाष कुमार, नंद रब्बानी, रामप्रवेश राय आदि न्यायालयकर्मीगण, जितेंद्र कुमार सिंह, संजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र पासवान, अजय कुमार, रामबाबू पासवान, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी आदि पारा विधिक स्वयं सेवकों ने भरपूर सहयोग किया।
















