• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भारी भीड़, 148 चालानों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भारी भीड़, 148 चालानों का हुआ निष्पादन

May 9, 2026

दरभंगा : तिलकेश्वर :- 20 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार। 

May 10, 2026
रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

May 10, 2026

ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने लौटाए 425 मोबाइल

May 10, 2026
सौरबाजार डकैती कांड का 10 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लुटे हुए सामान के साथ देशी कट्टा बरामद

सौरबाजार डकैती कांड का 10 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लुटे हुए सामान के साथ देशी कट्टा बरामद

May 10, 2026
लोक अदालत में वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी से बचें; न्यायाधीश 

लोक अदालत में वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी से बचें; न्यायाधीश 

May 10, 2026
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

May 9, 2026
जिलाधिकारी द्वारा जीविका एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से चमकी बुखार से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने का दिया गया निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा जीविका एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से चमकी बुखार से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने का दिया गया निर्देश

May 9, 2026
जिले में 12800 बच्चों का FTS kit से होगा फाइलेरिया टेस्ट

जिले में 12800 बच्चों का FTS kit से होगा फाइलेरिया टेस्ट

May 9, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की गहन समीक्षा, लाभुकों के घर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की गहन समीक्षा, लाभुकों के घर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश

May 9, 2026
जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

जिलाधिकारी ने सभी प्रगणकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

May 9, 2026

अररिया – 09 गैस एजेंसियों पर हुई छापेमारी, सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

May 9, 2026
अररिया – 16 पेटी विदेशी शराब के साथ पैकपार पंचायत के सरपंच राजकुमार मेहता गिरफ्तार

अररिया – 16 पेटी विदेशी शराब के साथ पैकपार पंचायत के सरपंच राजकुमार मेहता गिरफ्तार

May 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भारी भीड़, 148 चालानों का हुआ निष्पादन

by Office Araria
May 9, 2026
0
राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भारी भीड़, 148 चालानों का हुआ निष्पादन
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 28

नजरिया न्यूज़, अररिया।

व्यवहार न्यायालय, अररिया परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया एवं जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक एवं परिवहन विभाग से संबंधित लंबित चालानों के निष्पादन हेतु सुबह से ही भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में वाहन स्वामी अपने लंबित ट्रैफिक ई-चालानों के निष्पादन के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचे और परिवहन विभाग द्वारा बनाए गए विभिन्न सहायता एवं भुगतान काउंटरों पर देर तक डटे रहे।

बिहार सरकार के परिवहन विभाग द्वारा लागू “एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना–2026” के तहत आयोजित इस विशेष अभियान में वाहन स्वामियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ट्रैफिक चालानों का सरल एवं त्वरित निष्पादन किया गया। योजना के अंतर्गत शमन राशि में 50 प्रतिशत तक राहत मिलने के कारण आम लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

सुबह से ही व्यवहार न्यायालय परिसर में वाहन स्वामियों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे थे। परिवहन विभाग द्वारा चालान सत्यापन, भुगतान, तकनीकी सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे, जहां अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों की सहायता की जा रही थी। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध रहने के कारण लोगों को काफी सहूलियत हुई।

समाचार लिखे जाने तक कुल 148 ट्रैफिक चालानों का निष्पादन किया जा चुका था, जबकि 4 लाख 50 हजार 800 रुपये की शमन राशि जमा की गई थी। अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक यह संख्या और बढ़ने की संभावना बनी हुई थी।

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान व्यवस्था एवं निष्पादन कार्य का निरीक्षण माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अररिया द्वारा किया गया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित न्याय एवं जनसुविधा उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है और इससे आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।

वहीं जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पादन प्रक्रिया को और सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि लोक अदालत में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कार्य सरल एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादित हो।

जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, सहायता डेस्क एवं तकनीकी सहयोग की समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर लोगों को चालान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए विशेष कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य आम लोगों को पुराने लंबित ट्रैफिक चालानों एवं भारी जुर्माने से राहत देना, न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या कम करना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है।

जिला प्रशासन ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनके ट्रैफिक चालान अब भी लंबित हैं, वे भविष्य में भी परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विशेष अभियानों का लाभ उठाकर अपने मामलों का समय पर निष्पादन कराएं।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

by Office Araria
May 10, 2026
0

नजरिया न्यूज़, विकास प्रकाश, अररिया। भारतीय रेड क्रोस सोसायटी जिला शाखा-अररिया के अध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ (कैप्टन) एस आर...

ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने लौटाए 425 मोबाइल

by Office Araria
May 10, 2026
0

सहरसा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान से लोगों के चेहरे पर फिर मुस्कान लौट रही है। पुलिस...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1

दरभंगा : तिलकेश्वर :- 20 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार। 

May 10, 2026
रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 

May 10, 2026

ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने लौटाए 425 मोबाइल

May 10, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • दरभंगा : तिलकेश्वर :- 20 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार। 
  • रेड क्रॉस अररिया के अध्यक्ष बनने पर डॉ (कैप्टन) एस आर झा को लोगो ने दी बधाई 
  • ऑपरेशन मुस्कान बना लोगों के चेहरे की मुस्कान, सहरसा पुलिस ने लौटाए 425 मोबाइल
  • सौरबाजार डकैती कांड का 10 घंटे में खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, लुटे हुए सामान के साथ देशी कट्टा बरामद
  • लोक अदालत में वादों का निबटारा कर शारीरिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशानी से बचें; न्यायाधीश 

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!