नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में AES/JE (Acute Encephalitis Syndrome/ Japanese Encephalitis) /चमकी बुखार/दिमागी बुखार की रोकथाम एवं जन जागरूकता हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें जिले के स्वास्थ विभाग की चमकी बुखार/ दिमागी बुखार से संबंधित अग्रिम तैयारी की समीक्षा की गई।
जिले के सदर अस्पताल में 10 बेड पीकू वार्ड, अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में 5 बेड का वार्ड, और सभी phc/CHC/RH में 2-2 बेड का AES/JE के लिए आरक्षित वार्ड बनाया गया है। सभी स्वास्थ्य संस्थान में AES/ JE से संबंधित आवश्यक दवाई उपबल्ध है और डॉक्टर और पारामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी रोस्टर वाइस लगती है। सभी स्वास्थ्य संस्थान AES/JE से संबंधित एक एक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने जीविका एवं आंगनबाड़ी के माध्यम से चमकी बुखार से बचाव हेतु जनजागुकता फैलाने के लिए निर्देशित किया गया और पशुपालन विभाग से सूअर बड़ा का रख रखाव रिहायशी इलाकों से दूर करने का निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्रास रूट पर लोगों को जागरूक करें ताकि बच्चे रात को खाली पेट ना सोए ओर जिससे खतरा ना हो।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी अररिया, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अररिया, प्रतिनिधि जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, जिला प्रोग्राम प्रबंधक स्वास्थ्य अररिया, जिला प्रोग्राम प्रबंधक जीविका अररिया, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अररिया, जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य संस्थान, जिला प्रतिनिधि यूनिसेफ एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी ने भाग लिया।
















