नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता मे राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के TAS (transmission assessment servey)-1 हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक की गई। बताता गया कि जी के सभी सभी प्रखंडों में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु TAS-1 किया जाना है, जिसमें सभी प्रखंडों में चिन्हित लगभग 320 स्कूलों में कुल 12800 बच्चों का फाइलेरिया transmission टेस्ट FTS kit से होगा। इसके सफल संचालन को लेकर भी जिला पदाधिकारी द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा तमाम बिन्दुओं जानकारी ली। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि पूर्व में 20000 व्यक्तियों का रेंडम ब्लड सैंपल लेकर उसकी जांच की गई थी, जिसमें जिले की स्थिति अच्छी पाई गई। अब बच्चों का सर्वे होना है, जिसके तहत transmission assessment servey स्कूली बच्चों का डब्ल्यूएचए के गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। सर्वे के लिए सभी ब्लॉक के स्कूल का लिस्ट तैयार कर लिया गया है, यह सर्वे गर्मी की छुट्टी के पूर्व यानी मई माह में पूरा कर लिया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार इसे समय पर पूरा कर लें। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को इसमें सहयोग करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इस बैठक उप विकास आयुक्त, अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी अररिया, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी अररिया,जिला प्रोग्राम प्रबंधक, स्वास्थ्य अररिया,जिला प्रोग्राम प्रबंधक, जीविका अररिया , जिला प्रतिनिधि पिरामल स्वास्थ्य संस्थान, जिला प्रतिनिधि यूनिसेफ उपस्थित रहे।
















