नजरिया न्यूज़, अररिया।
उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरपतगंज, रानीगंज एवं सिकटी प्रखंड के आवास कर्मियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने योजना के तहत स्वीकृत आवासों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने प्रथम किस्त प्राप्त कर चुके लाभुकों के आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी लाभुकों का प्लिंथ स्तर का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि उन्हें अगली किस्त का भुगतान समय पर किया जा सके।
इसके साथ ही द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके लाभुकों के संबंध में निर्देश दिया गया कि वे शीघ्र रूफ कास्टिंग कराते हुए आवास निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने आवास कर्मियों से कहा कि लाभुकों से नियमित संपर्क बनाए रखें और निर्माण कार्य की सतत निगरानी करें, ताकि योजना के लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।
बैठक में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए), निदेशक एनईपी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे
















