नजरिया न्यूज़, अररिया।
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारियों के साथ जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगणकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में हर हाल में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी क्षेत्र छूटने या दोहराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चार्ज पदाधिकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों का अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक चार्ज में QRT टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रगणकों को सर्वेक्षण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए तथा सर्वेक्षण कार्य का दैनिक अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक एवं जिला पदाधिकारी अररिया ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चार्ज पदाधिकारियों के साथ जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रगणकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में हर हाल में पूर्ण कवरेज सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी क्षेत्र छूटने या दोहराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी चार्ज पदाधिकारी कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रतिदिन सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के कार्यों का अनुश्रवण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक चार्ज में QRT टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया, ताकि प्रगणकों को सर्वेक्षण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए तथा सर्वेक्षण कार्य का दैनिक अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। ढंग से संपन्न हो सके।