- सुल्हानिय वादों के निपटारे के लिए बनाये गए 16 बैंच
- डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने दी जानकारी
नजरिया न्यूज़ (विकास प्रकाश), अररिया।
नालसा नई दिल्ली व बालसा पटना के निर्देश के आलोक में आगामी 09 मई को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जा रहा है. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पाण्डेय के हवाले से एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 09 मई की सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसमे डीजे डिवीजन व सीजेएम डिवीजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारियो के अलावा, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण, जिला अधिवक्ता संघ व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/महासचिव, एलएडीसी के सदस्यगण, डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता, पीएलवी, विभिन्न बैंकों व अन्य विभागों के पदाधिकारी सहित कोर्टकर्मी मौजूद रहेंगे.
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में अधिक से अधिक सुल्हनिये मामलों के निपटारा के लिए गठित 15 बेचो मे न्यायिक पदाधिकारी व गैर न्यायिक पदाधिकारी के रूप में अधिवक्तागण को भी रखा गया है. जबकि 16 वे बैंच मे कार्यपालिका से संबंधित मामलों के निपटारा के लिए जिला पदाधिकारी की ओर से प्रतिनियुक्ति अधिकारी मौजूद रहकर वादकारियों की उपस्थिति में उनकी आपसी सहमति व रजामंदी से सुल्हानिय वादों का निपटारा समझौता के आधार पर करेंगे.
डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 4000 मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है. न्यायार्थीयो को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पेयजल, स्वास्थ्य टीम सहित उचित सुरक्षा व्यवस्था भी एसपी के सहयोग से की गई है.




















